• October 21, 2025

आकाशीय बिजली गिरने से 15 चाय श्रमिक घायल

 आकाशीय बिजली गिरने से 15 चाय श्रमिक घायल

जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 15 चाय श्रमिक घायल हो गए है। इनमें से दो श्रमिकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

दरअसल, शनिवार सुबह जिले में गरज के साथ भारी बारिश हुई। इस दौरान चुआपारा चाय बागान में श्रमिक पत्तियां तोड़ रहे थे। तभी आकाशीय बिजली श्रमिकों के सामने गिर गई जिससे 15 श्रमिक घायल हो गए। घायलों में नौ महिला श्रमिक भी शामिल हैं।

घटना के बाद घायलों को लताबारी अस्पताल ले जाया गया जहां दो महिला श्रमिकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलीपुरद्वार जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *