हम्पी के इस मंदिर के खम्भों से सुनाई पड़ती है सात सुरों की धुन, जानिए क्या है रहस्य ?

भारत देश ने अपने अंदर हजारों रहस्य छिपाए है। ऐसा ही एक अद्भुत रहस्य है हम्पी के इस मंदिर का जिसके खम्भों से सात सुरों की आवाज आ सुनाई पड़ती है। दरअसल, यह मंदिर तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में नेल्लईअप्पार मंदिर स्थिति है। इस मंदिर शिव भगवान की 700 ई. की प्रतिमा स्थापित है। दुनिया भर में यह मंदिर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही यह मंदिर अपने अद्भुत रहस्य के लिए भी जाना जाता है, क्योकि इस मंदिर में खम्भों से आप मधुर संगीत को सुन सकते हैं।

इस मंदिर की वास्तुकला इतनी निराली है कि एक ही पत्थर से 48 खंभे बनाए गए हैं। जबकि ये सभी 48 खंभे मुख्य खंभे को घेरे हुए है। इस मंदिर में कुल 161 खंभे ऐसे हैं, जिनसे संगीत की ध्वनि निकलती है। आश्चर्य की बात यह है कि अगर आप एक खंभे से ध्वनि निकालने की कोशिश करेंगे तो अन्य खंभों में भी कंपन होने लगती है। इस विषय पर कई शोध किए गए हैं।

ये भी पढ़े :- अजीबोगरीब : पालतू मुर्गे ने की मालिक की हत्या, अब होगी ये सजा ?

यह मंदिर 14 एकड़ में फैला है और इसका मुख्य द्वार 850 फीट लंबा और 756 फीट चौड़ा है। जबकि संगीत खंभों का निर्माण निंदरेसर नेदुमारन ने किया था, जो कि तत्कालीन समय में श्रेष्ठ शिल्पकारी है। मंदिर में स्थित खंभों से मधुर धुन निकलती है, जिससे श्रद्धालुओं में कौतहूल रहता है। इन खंभों से घंटी जैसी मधुर ध्वनि निकलती है। आप इन खंभों से सात रंग के संगीत की धुन निकाल सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *