यूँ तो चीन कई तरह से अद्भुत आविष्कार करता रहता है, जो कभी बहुत ज्यादा उपयोगी होते है तो कुछ बहुत ज्यादा प्यारे। इन सबके साथ ही चीन में हुए हालही आविष्कार ने लोगों को चौंका दिया है। लोगों को लग रहा है क्या ऐसा भी हो सकता है। दरअसल, चीन में एक ऐसी डिवाइस तैयार की गयी है , जिसके जरिए आप दूर बैठे भी अपने पार्टनर को किस कर सकते है। अब आप सोच रहे होंगे क्या ऐसा भी हो सकता है , तो हाँ ऐसा हो सकता है। अब मन में उठने वाला बड़ा सवाल ये है कि, इसका प्रयोग कैसे कर पाएंगे ? आज हम आपको इस खबर में बताएंगे की कैसे आप इस डिवाइस का प्रयोग कर सकते है …..
कैसे आया इस डिवाइस को बनाने का आइडिया ?
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, किसिंग डिवाइस को पूर्वी चीन के जियांग्सु प्रांत के एक विश्वविद्यालय के एक छात्र द्वारा तैयार की गयी है। छात्र का दावा है कि , इस डिवाइस के जरिए आप दूर बैठकर भी किसी भी शख्स को किस कर सकते है, साथ ही आप इस डिवाइस से रियल किस का अनुभव कर पाएंगे। दरअसल, चीन के जियांग झोंगली नाम के एक शख्स ने इस डिवाइस को इज़ाद किया है। इस डिवाइस को लांच करने के पीछे वजह बताते हुए कहा कि, ”लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की वजह से इंटीमेट होने में मुश्किल होती थी और दूरी की वजह से वो फोन पर ही बात करते थे। ऐसे में उस शख्स ने इस डिवाइस का आविष्कार किया, जिससे उसके पास होने का अनुभव किया जा सकता है।”
डिवाइस को कैसे कर सकते है प्रयोग ?
यह सेंसर के आधार पर काम करता है। इसमें कुछ सेंसर लगे हुए हैं, जो एक दूसरे को रियलिटी जैसा अनुभव देते हैं। दरअसल, जियांग्सु प्रांत की एक यूनिवर्सिटी में इस पर काम किया गया और फेस के आकार की है। इस डिवाइस को ब्लूटूथ और ऐप से जोड़ा जाता है और दो लोग इसमें बने लिप्स पर किस करते हैं। फिर जिस हिसाब से कोई पार्टनर रिएक्ट करता है, उसी हिसाब से दूसरे पार्टनर को अनुभव करता है। यहां तक तापमान आदि भी वैसे ही फील होता है।
