• July 27, 2024

अब अमेरिका पर भारत का चलेगा राज, भारतीय मूल के रामास्वामी ने US presidential election के लिए किया उम्मीदवारी का एलान

इंटरनेशनल डेस्क : साल 2024 मने अमेरिका में होने जा रहे राष्ट्रपति के चुनाव के लिए भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने उम्मीदवारी का एलान किया है. इसके साथ ही अब अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में दो भारतीय मूल के नामांकन की दौड़ में शामिल हो गए है। आपको बता दें कि, निकककी हेली ने 2024 अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का पहले ही घोषणा कर चुकी है। जिसको लेकर उन्होंने अभियान भी शुरू कर दिया है।

आए जानते है कौन हैं विवेक रामास्वामी?

विवेक रामास्वामी अमेरिका के करोड़पति बिजनेस मैन और अमेरिकी के राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार का प्रचार कर रहे है. इसको लेकर जब रामास्वामी से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि, ”वह विचार आधारित कैंपेन शुरू करने पर फोकस कर रहे हैं। बता दें कि विवेक रामास्वामी के पिता एक जनरल इलेक्ट्रिक इंजीनियर थे और भारत के केरल से अमेरिका में बस गए थे। रामास्वामी की मां एक मनोचिकित्सक थी। रामास्वामी की जन्म अमेरिका सिनसिनाटी में हुआ। हावर्ड और येले यूनिवर्सिटी से पढ़े विवेक रामास्वामी की संपत्ति 500 मिलियन डॉलर के करीब है। विवेक रामास्वामी एक बायोटेक कंपनी के मालिक हैं।”

रामास्वामी ने इन कंपनियों की स्थापना

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी पेश करने वाले विवेक रामास्वामी ने हेल्थकेयर और टेक्नोलोजि कंपनियों की स्थापना की है। 2022 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में रोजमर्रा के नागरिकों की आवाज को बहाल करने पर उन्होंने एक नई फर्म, स्ट्राइव एसेट मैनेजमेंट की शुरुआत की हैं।

ये भी पढ़े :- UP Budget 2023 में सपा ने किया ”काली शेरवानी” वाला टोटका, जानिए क्या है अखिलेश का प्लान ?

”विदेश नीति हमारी प्राथमिकता” – रामास्वामी

फॉक्स न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में रामास्वामी ने बताया कि, ”अमेरिका को चीन जैसे बाहरी खतरों का सामना करना पड़ रहा है। यह हमारी शीर्ष विदेश नीति का खतरा बन गया है जिसका हमें जवाब देना है। इसके लिए कुछ बलिदान की आवश्यकता होगी। इसके लिए चीन से स्वतंत्रता की घोषणा और पूर्ण अलगाव की आवश्यकता होगी। और यह आसान नहीं होगा।”

 

 

 

 

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *