• March 11, 2026

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से शौच के लिए जा रहे युवक की मौत

 अज्ञात वाहन के चपेट में आने से शौच के लिए जा रहे युवक की मौत

जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में विस्टोरिया वार्ड संख्या 15 में शौच करने जा रहे एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने रानीगंज थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची रानीगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।मृतक की पहचान विस्टोरिया निवासी स्वर्गीय सदानंद ऋषिदेव के 34 वर्षीय बेटे शंभू ऋषिदेव के रूप में की गई है।
मामले पर जानकारी देते हुए मृतक के परिजन मंगल यादव ने बताया कि बीती रात शंभू घर से शौच के लिए निकला था।जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचें तो परिजनों ने खोज शुरू किया। इस दौरान परिजनों ने शंभू को वार्ड संख्या 15 में ग्रामीण सड़क पर मृत देखा।मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *