• December 27, 2025

भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी आज करेगी प्रदर्शन

 भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी आज करेगी प्रदर्शन

पंडित दीनदयाल मार्ग पर स्थित भाजपा और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय के बाहर दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करेंगे। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने आज सुबह 11 बजे भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान शामिल होंगे। वहीं, दिल्ली भाजपा गुरुवार को ऐलान कर चुकी है कि भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *