• February 16, 2026

चरस के साथ युवक गिरफ्तार

 चरस के साथ युवक गिरफ्तार

नशा के तस्करों पर लगाम लगाने में जुटी जनपद पुलिस को उस वक्त एक और सफलता हाथ लगी, जब 200 ग्राम चरस के साथ मंगलौर थाना पुलिस ने एक आरोपित युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक बृजेश पुत्र सौराज निवासी ग्राम नाथूखेड़ी, मंगलौर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगला चीना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 201.50 ग्राम चरस बरामद की। आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *