• January 2, 2026

शारीरिक कठिनाई को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है योग : प्रतिभा शुक्ला

 शारीरिक कठिनाई को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है योग : प्रतिभा शुक्ला

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पर विश्व,देश एवं प्रदेश के साथ ही कानपुर देहात में भी कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। मंत्री से लेकर विधायक और आम जनता ने बिगड़े मौसम में भी योग दिवस के अवसर पर बढ़चढ़ कर भाग लिया।

जनपद के ईको पार्क में जिला प्रशासन की ओर से आयोजिक कार्यक्रम में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि योग जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इसे लगातार करते रहना चाहिए। आज की जीवन शैली में जिस तरह हम सभी रह रहे हैं, उसमें योग को करना बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार पूरा देश और प्रदेश योग कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूरे हो गए हैं। हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री इस दिवस को बहुत ही भव्य रूप से मना रहे हैं। वहीं योग गुरु किरण गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि सभी को स्वस्थ रहने के लिए योग जरूर करना चाहिए। योग करने से हम निरोगी रहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह का खान पान हमारे जीवन में है, उसमें योग की बहुत अधिक जरूरत है।

इस कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष, एमएलसी अविनाश सिंह चौहान भी मौजूद रहे। यहां पर जिलाधिकारी समेत सभी अधिकारियों और कमर्चारियों ने योग किया। इसी के साथ शुक्ल तालाब में योग गुरु किरण गुप्ता ने बारिश में भीगते हुए भी योग किया और कई लोगों को करवाया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *