• October 15, 2025

यूपीए सरकार ने देश को लूटने का काम किया : भूपेन्द्र चौधरी

 यूपीए सरकार ने देश को लूटने का काम किया : भूपेन्द्र चौधरी

कांग्रेस के नेतृत्व में चलने वाली यूपीए सरकार ने देश को लूटने का काम किया था। वर्ष 2004 से लेकर 2014 तक घोटाले ही घोटाले होते रहे। मनमोहन सिंह सरकार में शामिल जितने भी मंत्री थे सब अपने को प्रधानमंत्री ही समझते थे। 2जी घोटाला, कोयला घोटाला, सत्यम घोटाला, आदर्श घोटाला और कामनवेल्थ घोटाला मनमोहन सिंह के सामने हुआ और वह देखते रह गये। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में न केवल पद की गरिमा बढ़ी है बल्कि देश की अर्थव्यवस्था में नये आयाम गढ़े हैं। 2014 से 2024 की मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है। गरीब व किसान भाजपा सरकार की प्राथमिकता में है। गरीबी की समस्या का समाधान हो रहा है। आज वंचित वर्ग तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार का श्वेत पत्र सच्चाई का आईना है। कांग्रेस परिवार ने सच्चाई को देश के सामने आने नहीं दिया। कैम्ब्रिज व हार्वर्ड यूनीवर्सिटी से पढ़कर निकले अर्थशास्त्री ही देश की अर्थव्यवस्था को ऊंचाई तक ले जा सकते हैं यह सही नहीं है। एक गरीब परिवार से निकला बेटा भी देश की अर्थव्यवस्था को ऊंचाईयों पर पहुंचा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह साबित करके दिखाया है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का हमारा लक्ष्य है। उस दिशा में भारत सरकार काम कर रही है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। घर-घर में शौचालय बनवाने, प्रधानमंत्री आवास देने, बिजली पानी व आयुष्मान देने से विकास दर में वृद्धि हो सकती है।

प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित व प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह भी उपस्थित रहे।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *