UP Weather: यूपी में ईस्ट से वेस्ट तक बारिश का येलो अलर्ट, 21 मार्च तक रहेगा उतार-चढ़ाव

UP Weatherयूपी का मौसम आज फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 17 से 21 मार्च तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। 72 घंटों से दिन का पारा लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार शाम से मौसम में बदलाव के आसार हैं, जो अगले कई दिन बना रहेगा। लगातार एक जैसा ही मौसम नहीं रहेगा।

UP Weather: Weather pattern changed in UP rain started in capital Lucknow  cold also likely to increase - UP Weather: यूपी में बदला मौसम का मिजाज,  राजधानी लखनऊ में बारिश शुरू, ठंड

पहाड़ी राज्यों में मौसम ने करवट ली है। इसलिए यूपी के तराई इलाकों में अचानक मौसम बदल गया। मौसम विभाग ने 17, 18, 19 और 20 मार्च के आस-पास मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार सुबह से ही बादल छाए रहे। मौसम विभाग के पूर्वा अनुमान के अनुसार, 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। मगर, बदलते मौसम की वजह से सर्दी, जुकाम जैसे मरीजों की संख्या जरूर बढ़ेगी।

मौसम विभाग ने बुलंदशहर, संभल, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, उन्नाव, रायबरेली, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी और बिजली की गरज चमक भी देखने को मिलेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *