• March 12, 2026

आगरा में ट्रक से कुचलकर दो महिलाओं की मौत

 आगरा में ट्रक से कुचलकर दो महिलाओं की मौत

शमसाबाद थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह मार्ग दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मोटर साइकिल से अरबाज अपनी पत्नी मरजीना और गुड़िया को लेकर रविवार की सुबह अपने गांव पछागांव थाना निबोहरा जा रहा था। गढ़ी थाना क्षेत्र स्थित राजाखेड़ा रोड मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी। साइड में चल रहे ट्रक के पहिये के नीचे आने से मोटर साइकिल सवार महिला गुड़िया और मरजीना की मौके पर मौत हो गई। जबकि अरबाज घायल हो गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *