• March 11, 2026

उधमपुर में शहीदी दिवस पर दो मिनट का रखा गया मौन

 उधमपुर में शहीदी दिवस पर दो मिनट का रखा गया मौन

जिला प्रशासन उधमपुर ने उपायुक्त सलोनी राय के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु दो मिनट का मौन रखा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर सिंह, अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त घन श्याम सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त जोगिंदर सिंह जसरोटियाए, सहायक आयुक्त राजस्व रफीक अहमद जराल, मुख्य योजना अधिकारी मुदस्सिर याकूब जरगर, सहायक आयुक्त विकास डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनीश शर्मा और डीसी कार्यालय के अन्य अधिकारी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए।

उपमंडल स्तर और अन्य कार्यालयों में भी इसी तरह की श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *