• February 15, 2026

धुर्वा डैम में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत

 धुर्वा डैम में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत

नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में शनिवार को डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों को डैम से बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। डूबे हुए बच्चों में आलोक कुमार (15) और बंटू कुमार शामिल है। दोनों बच्चें शर्मा कॉलोनी धुर्वा के रहने वाले हैं।

नहाने के दौरान दोनों बच्चे डैम में बने खतरे के निशान को पार कर गए। इसी दौरान दोनों बच्चे डूब गए। नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया नहाने के दौरान दो बच्चे डूबे है। एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गयी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *