• March 8, 2026

जौनपुर में अवैध शराब बनाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

 जौनपुर में अवैध शराब बनाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के मदृेनजर शराब के अवैध कारोबार करने वाले और तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार की देर रात को खेतासराय थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मौके पर पांच ड्रम में करीब 250 लीटर लहन को नष्ट करते हुए शराब बनाने का उपकरण बरामद किया है।

क्षेत्राधिकार शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने शनिवार को बताया कि सूचना पर पुलिस ने सोंगर ईट भट्ठे पर छापेमारी की। यहां से झारखंड निवासी अनिल उराव और कुंदन उराव को गिरफ्तार किया है। मौके से अवैध कच्ची शराब एवं शराब भट्ठी के साथ शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किया है। पुलिस अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *