• October 16, 2025

चमोली जिले के बैरांगना में ट्राउट फिश कैफे बनकर तैयार

 चमोली जिले के बैरांगना में ट्राउट फिश कैफे बनकर तैयार

चमोली जिले के बैरांगना मत्स्य प्रजनन केंद्र को मॉडल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से यहां पर पर्यटकों की सुविधा के लिए आकर्षक रेनबो ट्राउट फिश कैफे तैयार किया गया है। कैफे के पास बैरांगना नदी किनारे फिश एंगलिंग प्लेटफार्म भी बनाए गए हैं। फिश कैफे में पर्यटक फिश एंगलिंग का लुफ्त उठाने के साथ रेनबो ट्राउट फिश से बने लजीज व्यंजनों का भी आनंद ले सकेंगे। यहां पर विजिट करने वाले पर्यटकों को मत्स्य केन्द्र में मछली की ब्रीडिंग एवं हैचरी के बारे में भी जानकारी मिलेगी। फिश कैफे को चोपता एवं आसपास आने वाले पर्यटकों से जोड़कर प्रशासन की ओर से यहां पर पर्यटक गतिविधियां बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को बैरांगना मत्स्य प्रजनन केंद्र में निर्मित ट्राउट फिश कैफे का निरीक्षण किया। उन्होंने मत्स्य अधिकारी को निर्देशित किया कि फिश कैफे को जल्द से जल्द लीज पर आवंटित करते हुए शीघ्र इसका संचालन शुरू किया जाए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और स्थानीय मत्स्य पालकों को भी कैफे से जोड़ा जाए। इससे पर्यटकों को लोकल उत्पाद और व्यंजन उपलब्ध होंगे और स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ेगी।

निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक आनंद सिंह, प्रभारी सहायक मत्स्य निदेशक जगदंबा, ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एलपी भट्ट आदि मौजूद थे।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *