• October 17, 2025

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना, आधी आबादी का सम्मान: रोजी मलिक

 महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना, आधी आबादी का सम्मान: रोजी मलिक

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होने पर गुरुवार सुबह हरियाणा के यमुनानगर जिले से भाजपा नेत्री एवम समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद के नेतृत्व में 100 महिलाएं बसों में दिल्ली की नई संसद की इमारत के भ्रमण के लिए रवाना हुई।

इस मौके पर समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश की महिलाओं के हक में लोकसभा में बिल पास हुआ है, यह एक ऐतिहासिक निर्णय है। इसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने से राजनीति गलियारे में महिलाओं को आगे आने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस इसका श्रेय लेने की बात कह रही है जबकि कांग्रेस ने अपने 50 वषों के कार्यकाल में इस बिल को पास नही किया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चौमुखी विकास कर रहा है और दुनिया के अंदर भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व में पांचवें नंबर पर है और जल्दी यह तीसरे नंबर पर आएगी। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण की यह मांग लंबे समय से चली आ रही थी। महिलाओं को आज हक देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। इसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि यहां ससंद भवन के लिए जा रही महिलाएं लोकसभा में बैठकर ससंद हो रही कार्रवाई को देखेंगी और यह एक नया अनुभव होगा।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *