• February 25, 2026

जयपुर डिस्कॉम के तीन लाइनमैन तेरह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की सवाईमाधोपुर टीम ने कार्रवाई करते हुए जीएसएस जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सवाईमाधोपुर के तीन लाइनमैन को परिवादी से तेरह हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की सवाईमाधोपुर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके कृषि कनेक्शन को शिफ्टिंग नहीं होने पर कोई कार्रवाई नहीं करने की एवज में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सवाई माधोपुर के लाइनमैन भीम सिंह जाटव, नरसी लाल बैरवा और जितेन्द्र कुमार सैनी प्रत्येक के लिये पांच हजार रुपये के हिसाब से पन्द्रह हजार रुपये की रिश्वत राशि मांग कर रहे है। एसीबी सवाई माधोपुर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए लाइनमैन भीम सिंह जाटव व नरसी लाल बैरवा को पांच-पांच हजार रुपये एवं जितेन्द्र कुमार सैनी को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *