रूस में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप, सुनामी की सबसे ऊँची लहरों से मची तबाही
लखनऊ/ 30 जुलाई : रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप आया है। जिसने उत्तरी प्रशांत छेत्र में सुनामी ला दी है। US जिओलॉजिकल (USGS) सर्वे के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता 8.8 थी। यह बुधवार की सुबह भारतीय समय के अनुसार 4:54 बजे आया। बताया जा रहा है की इस सुनामी के बाद अलास्का, हवाई और दक्षिण में न्यूजीलैंड तक चेतावनी जारी कर दी गई है।
रॉयटर्स के मुताबिक कामचटका में 4 मीटर तक ऊँची सुनामी आयी है। जिसकी वजह से कई इमारतों को नुक्सान भी पंहुचा है। USGS के मुताबिक इस भूकंप की गहराई जमीन के केंद्र से लगभग 19.3 किलोमीटर के करीब था। कामचटका के गवर्नर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा की आज का यह भूकंप दशकों में सबसे शक्तिशाली था।
अलास्का से टकराई सुनामी की पहली लहर
अमेरिका के आलस्का राज्य में इस सुनामी के पहली लहरें टकरा चुकी है। हालाँकि इस लहर की कितनी ऊंचाई है इसकी कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है। इसके साथ हवाई में भी इन लहरों के टकराने की आशंका है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र का कहना है कि अगले कुछ घंटों में पश्चिमी अमेरिका के अलग-अलग तटीय इलाकों में लहरें पहुंच सकती हैं। अमेरिकी सरकार के द्वारा लोगो से अपील करते हुए यहाँ से दूर रहने का आदेश जारी कर दिया गया है।
रूस में दुनिया का 6वां सबसे बड़ा भूकंप
सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी जिओलॉजिकल सर्वे USGS ने इस भूकंप को 6वां सबसे बड़ा बताया है। इससे पहले इसी तीव्रता के दो और बड़े भूकंप हुए थे। एक 2010 में चिली के बायोबियो क्षेत्र और दूसरा 1906 में इक्वाडोर के एस्मेराल्डास में आए थे। दिलचस्प बात यह है कि अब तक पांचवां सबसे भीषण भूकंप भी रूस के कामचटका इलाके में ही आया था।
इन इन जगहों पर सुनामी के खतरे
आलस्का के बाद अब और भी जगहों पर सुनामी के अलर्ट को जारी कर दिया गया है। ख़बरों के अनुसार हवाई में जल्दी ही सुनामी पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। कैलिफोर्नियां में भी लोगो को समंदर किनारे जाने से रोका जा रहा है। चीन, फिलीपींस, इंडोनेशिया, न्यूज़ीलैंड, पेरू और मेक्सिको ने भी अपने तटीय इलाकों में सुनामी अलर्ट जारी कर दिए हैं। सरकार के द्वारा लोगो से अपील करते हुए उन्हें कमांडर किनारे से दूर रहने का आदेश दे दिया है
