• December 26, 2025

अमरोहा लोकसभा में वोट डालने पहुंची महिला का पहले ही पड़ गया वोट

 अमरोहा लोकसभा में वोट डालने पहुंची महिला का पहले ही पड़ गया वोट

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में जनपद अमरोहा में सुबह नौ बजे तक 14.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बीच मतदान करने पहुंची महिला मतदाता ने प्रशासन पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

अमरोहा जनपद की रहने वाली महिला ओमवती ने बताया कि सुबह वह अपने पति के साथ मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंची। यहां पर मौजूद बीएलओ द्वारा बताया गया कि उनका वोट उनके घर पर वैलेट पेपर से पड़ गया है। जबकि महिला के पति ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

इस पर महिला ने प्रशासन पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बताया कि वह न तो विकलांग है और न ही बीमार। अपना वोट डालने के लिए स्वतंत्र है। जब उसने मतदान किया ही नहीं तो उसका वोट कैसे पड़ गया।

उसने उस उंगली को भी दिखाया जब वोट डालते वक्त नीली स्याही लगती है। महिला की उंगली पर स्याही के निशान नहीं थे। महिला का कहना है कि वो यहां से अपना वोट डालकर ही जायेगी। वो किसी बड़े अधिकारी के आने का इंतजार कर रही है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *