• March 8, 2026

सोपोर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी सहयोगी को किया गिरफ्तार

 सोपोर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी सहयोगी को किया गिरफ्तार

बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक जिन्दा हथगोला बरामद किया है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। यह गिरफ्तारी बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी सहयोगी की गिरफ्तारी के एक दिन बाद की गई है।

पुलिस ने बताया कि मुंडजी बोमई सोपोर के आतंकवादी सहयोगी आरिफ हुसैन भट, जो सीमा पार आतंकवादी आकाओं के साथ लगातार संपर्क में था, उसे सोपोर की पुलिस ने इनपुट मिलने के बाद सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ 179 बटालियन के साथ संयुक्त रूप से पकड़ा है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरिफ हुसैन भट ने अपने आतंकवादी संबंधों को स्वीकार किया और उसके खुलासे के आधार पर एक हथगोला भी बरामद किया गया।

इस संदर्भ में पुलिस स्टेशन बोमई में यूए (पी)ए की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि इस अभियान ने सोपोर में एक संभावित गंभीर आतंकवादी घटना को विफल करके राष्ट्र-विरोधी तत्वों के खिलाफ सोपोर पुलिस के निरंतर प्रयासों को दर्शाया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *