• March 2, 2026

रविवार को भी आर जी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तनाव, मरीजों को नहीं मिल पा रही है पूरी परिसेवाएं

 रविवार को भी आर जी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तनाव, मरीजों को नहीं मिल पा रही है पूरी परिसेवाएं

कोलकाता, 11 अगस्त । कोलकाता के मेडिकल छात्रा को न्याय दिलाने के लिए पूरा पश्चिम बंगाल एक हो गया है। सभी एक स्वर में आरोपितों के खिलाफ कठोरतम सजा की मांग कर रहे हैं। शनिवार के बाद रविवार सुबह भी आर.जी. कर अस्पताल परिसर में तनाव रहा। परिस्थिति को देखते हुए अस्पताल में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई। कोलकाता पुलिस और आरएएफ के जवानों को अस्पताल में सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। रविवार को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चारों तरफ पुलिस ही पुलिस नजर आ रही थी। अस्पताल परिसर में पुलिस के उच्च पदस्थ अधिकारी भी मौजूद रहे। इमरजेंसी के सामने पुलिस पिकेट भी लगा दी गई थी।

मरीज के परिजनों का कहना है कि अस्पताल की परिस्थिति अभी तक सामान्य नहीं हो पाई है। परिणामस्वरूप, मरीजों पर्याप्त सेवाएँ प्रदान नहीं की जाती हैं। इसलिए उनकी चिंता बढ़ रही है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *