• October 17, 2025

कश्मीर घाटी में शीत लहरें जारी

 कश्मीर घाटी में शीत लहरें जारी

कश्मीर घाटी में रविवार को शीत लहरें जारी रही। इसी बीच श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि गुलमर्ग और पहलगाम में शून्य से 3.5 और शून्य से 3.9 डिग्री नीचे रहा। लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में रात का सबसे कम तापमान माइनस 10.2 और कारगिल में माइनस 6.8 दर्ज किया गया।

वहीं जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.6, कटरा में 8.8, बटोटे में 6.5, भद्रवाह में 2.6 और बनिहाल में 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी मंे कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि चिल्ले कला 21 दिसंबर को शुरू हुई और 30 जनवरी को समाप्त होगी।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *