• October 19, 2025

पार्क में मिला संदिग्ध भ्रूण, टहलने आए लोगों ने आवारा कुत्तों से बचाया

 पार्क में मिला संदिग्ध भ्रूण, टहलने आए लोगों ने आवारा कुत्तों से बचाया

शुक्रवार सुबह 8 बजे सेक्टर- 19 व 20 के ताऊ देवीलाल पार्क में एक संदिग्ध भ्रूण मिला है। जिसे आवारा कुत्ते उठा कर ले जा रहे थे। सैर करने आए लोगों ने भ्रूण को कुत्तों से बचाया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भ्रूण कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार सुबह जब लोग हुडा सेक्टर-19-20 के पार्क में सैर करने के लिए आए तो उन्होंने देखा कि पॉलिथीन में बंधी हुई किसी चीज को कुत्ते उठा कर ले जा रहे हैं। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो लगा कि उसमें संदिग्ध भ्रूण है। कुत्तों को भगा कर लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया। अभी तक पुलिस को यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह भ्रूण किसका है और किसने उसे फेंका है। जिसे डॉक्टरी जांच के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। डायल112 के एएसआई बलवान ने बताया कि सुबह के समय एक संदिग्ध भ्रूण मिला है। संदिग्ध भ्रूण को जांच के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा गया है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *