प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता की मां का निधन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भवेश कलिता की मां जमुना बाला डेका का निधन हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री डॉक्टर हिमंत बिस्व सरमा ने शोक जताया है।
मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि भवेश कलिता की अत्यंत सम्मानित मां और एक धर्मपरायण महिला जमुनाबाला डेका के निधन के समाचार से मैं अत्यंत दुखी हूं। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। शोक संतप्त परिवार और रिश्तेदारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।