• December 29, 2025

स्पीकर राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम अफ्रीका रवाना

 स्पीकर राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम अफ्रीका रवाना

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 66वां सम्मेलन में प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने के लिए रविवार को दिल्ली से घाना गणराज्य पश्चिम अफ्रीका के लिए रवाना हुए।

प्रतिनिधिमंडल में विधायक चंदेश्वर प्रसाद सिंह एवं निरल पुरती भी उनके साथ सम्मेलन में भाग लेने विदेश गए हैं। वे इस सम्मेलन आब्जर्वर के रूप में भाग लेंगे। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 66वां सम्मेलन 30 सितंबर से छह अक्टूबर तक अकरा में घाना गणराज (पश्चिम अफ्रीका) में निर्धारित है। रबीन्द्रनाथ महतो राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के प्रतिनिधि के रूप में पूर्ण अधिवेशन में व्याख्यान भी प्रस्तुत करेंगे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *