• October 18, 2025

सिलीगुड़ी नगर निगम ने कालिम्पोंग भेजी राहत सामग्री

 सिलीगुड़ी नगर निगम ने कालिम्पोंग भेजी राहत सामग्री

कालिम्पोंग में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम ने मंगलवार को राहत सामग्री भेजी। सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव ने सेवक में राहत सामग्री कालिम्पोंग एसडीओ सुमन मजूमदार को सौंपी। इस अवसर पर सिलीगुड़ी नगर निगम के अधिकारी, मेयर परिषद एवं चेयरमैन उपस्थित थे।

मेयर गौतम देव ने कहा कि आज दो ट्रक राहत सामग्री कालिम्पोंग एसडीओ को सौंपे गए है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए निगम हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही और राहत सामग्री कालिम्पोंग भेजी जाएगी।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *