श्री नारायणी अमृत दिव्य महोत्सव रथ का फारबिसगंज में हुआ भव्य स्वागत
श्री नारायणी अमृत दिव्य महोत्सव रथ सोमवार को फारबिसगंज पहुंचा। जहां श्री राणी सती महिला मंडल एवं श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी के सदस्यों सहित भक्तों ने रथ का जोरदार स्वागत किया।मौके पर मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में दादी के भक्तों ने रथ पर सवार राणी सती दादी की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। स्वागत समारोह के अवसर पर कोलकाता के भजन गायक राजेश शर्मा,अमित अग्रवाल एवं धनबाद के अभिषेक सिंघल आदि ने दादी मां के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति कर माहौल भक्तिमय बना दिया।
श्री नारायणी अमृत दिव्य महोत्सव रथ यात्रा में शामिल सिलीगुड़ी के राजेश चंद्रुका ,महेश धानुका, प्रदीप मित्तल आदि ने बताया की राजस्थान के झुंझुनू शहर से राणी सती दादी का अखंड ज्योत निकला है।जो कोलकाता के हावड़ा स्थित श्री राणी सती सत्संग मंडल होते हुए सिलीगुड़ी जा रही है।
उन्होंने कहा की सिलीगुड़ी के शिवम पैलेस में आगामी 8 जुलाई को सवा लाख जवा फूलों से दादी का महाअभिषेक ,सिंदूर उत्सव, गजरा एवं चुनड़ी उत्सव,भजन कीर्त्तन आदि का कार्यक्रम होगा।




