• March 8, 2026

बलिदानी मेजर भूपेंद्र कण्डारी की स्मृति में बलिदान द्वार का होगा निर्माण : गणेश जोशी

 बलिदानी मेजर भूपेंद्र कण्डारी की स्मृति में बलिदान द्वार का होगा निर्माण : गणेश जोशी

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सर्वे गेट हाथीबड़कला देहरादून में उत्तराखण्ड के लाल देहरादून निवासी अमर बलिदानी मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की पुण्यतिथि पर उन्हें गुरुवार को पुप्षचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

बलिदानी मेजर कण्डारी राजपूताना राइफल्स में थे और वर्ष 2003 में राजौरी में आतंकवादियों से एक मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। शहीद को भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया।

बलिदानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य वीरों की देशभक्तों की भूमि है। प्रथम विश्वयुद्ध से लेकर आज तक राज्य के हजारों रणबांकुरे भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे चुके हैं। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा हमारी सरकार की संस्कृति में है, कि बलिदानियों को उनका उचित सम्मान दिलाया है।

मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में वीरों की भूमि है,देश की रक्षा के लिए सीमा पर खड़ा हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से होता है। उन्होंने कहा आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में सैनिकों पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण अनेक योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में सरकार ने सैनिकों को उनके शौर्य के लिए मिले मेडल के आधार पर राशि को बढ़ाया गया है।

मंत्री ने कहा सैनिकों के सम्मान में देहरादून के गुनियाल गांव में पांचवें धाम के रूप में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है, जिसका कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा निर्माणाधीन सैन्य धाम के लिए प्रदेश के 1734 शहीद सैनिकों के आंगन से कलश में मिट्टी लायी गयी है, जिसे शीघ्र ही यहां बनने वाली अमर जवान ज्योति की नींव में रखा जाएगा है। उन्होंने कहा शीघ्र ही शहीद मेजर भूपेंद्र कण्डारी को स्मृति में शहीद द्वार का भी निर्माण किया जाएगा। मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा सैनिकों के उत्थान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर शहीद के पिता गजेंद्र सिंह कंडारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, अनुज रोहिला सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *