• February 27, 2026

उधमपुर के बसंतगढ़ क्षेत्र में आतंकियों की तलाश के लिए तीसरे दिन भी चला सर्च ऑपरेशन

 उधमपुर के बसंतगढ़ क्षेत्र में आतंकियों की तलाश के लिए तीसरे दिन भी चला सर्च ऑपरेशन

जिला उधमपुर के बसंतगढ़ क्षेत्र में स्थित चोचरूगला तराउ में रविवार को हुई आतंकियों के साथ मुठभेड़ के बाद भागे आतंकियों की तलाश में मंगलवार को भी सेना, पुलिस, सीआरपीएफ व बीडीजी ने लगातार तलाशी अभियान चलाया है। इस दौरान ड्रोन से जंगलों को खंगाला जा रहा है, ताकि आतंकियों का कुछ पता चल सके।

पुलिस ने इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है तथा उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि कोई सुराग हाथ लग सके। पुलिस को यह पता चला है कि आतंकियों ने एक घर में भोजन किया था तथा वहां से उन्हें रास्ता भी बताया गया था। इसके लिए जंगलों में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है तथा सभी आने-जाने वाले रास्तों की कड़ी निगरानी की जा रही है।

रविवार सुबह पुलिस व बीडीजी की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक बीडीजी सदस्य शहीद हो गया था।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *