• March 6, 2026

सर तन से जुदा मामले में सैयद हुसैन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं

 सर तन से जुदा मामले में सैयद हुसैन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं

सर तन से जुदा जैसे विवादित नारे लगाने के आरोपित अजमेर शरीफ दरगाह से जुड़े सैयद हुसैन गौहर चिश्ती को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच से सैयद हुसैन को राहत नहीं मिली।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को निचली अदालत से छह महीने के अंदर ट्रायल पूरा करने को कहा है। इस मामले में राजस्थान सरकार की तरफ से वकील मनीष सिंघवी ने गौहर की जमानत का विरोध किया। दरअसल, विवादित नारा लगाने के मामले में गिरफ्तार अजमेर शरीफ दरगाह से जुड़े सैयद हुसैन को राजस्थान हाई कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था। हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *