• March 7, 2026

साक्षी बोलीं- बृजभूषण की गिरफ्तारी अनुराग ठाकुर से मिलने पहुंचे बजरंग पूनिया…….

 साक्षी बोलीं- बृजभूषण की गिरफ्तारी अनुराग ठाकुर से मिलने पहुंचे बजरंग पूनिया…….

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से उनके आवास पर पहलवानों को बुलाया गया है। पहलवान बजरंग पूनिया अनुराग ठाकुर से मिलने के लिए पहुंचे हैं। साक्षी मलिक भी केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आवास पर पहुंच गई हैं।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आवास पर बैठक चल रही है। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि सरकार पहलवानों के साथ बातचीत कि लिए तैयार है।
पहलवान बजरंग पूनिया केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंच गए हैं। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को बातचीत के लिए बुलाए जाने पर पहलवान साक्षी मलिक ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा था कि हम सरकार द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर अपने वरिष्ठों और समर्थकों के साथ चर्चा करेंगे।उन्होंने कहा कि जब सभी अपनी सहमति देंगे कि प्रस्ताव ठीक है, तभी हम मानेंगे। ऐसा नहीं होगा कि हम सरकार की किसी भी बात को मान लें और अपना धरना समाप्त कर दें। बैठक के लिए अभी तक कोई समय तय नहीं किया गया है।साक्षी ने कहा कि बृजभूषण की गिरफ्तारी हमारी मुख्य मांग है। अभी हम प्रदर्शन खत्म नहीं कर रहे हैं। उधर, किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि बातचीत से हल संभव है। भाजपा सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी होनी चाहिए। बृजभूषण को बचाया जा रहा है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *