• October 21, 2025

शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

 शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

अपर शिमला के झाकड़ी थाना क्षेत्र में 17 साल की एक नाबालिग किशोरी को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।

पीड़िता ने पिछले दिन झाकड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उसने पुलिस को बताया कि रामपुर निवासी दिनेश (25) ने उसे शादी करने का झांसा दिया और इसकी आड़ में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता को आरोपित अच्छी तरह से जानता है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *