पुलिस की गोली से दुष्कर्म का आरोपित घायल, गिरफ्तार

 पुलिस की गोली से दुष्कर्म का आरोपित घायल, गिरफ्तार

रामपुर, 25 जून। सिविल लाइंस थाना पुलिस की नौकरी का झांसा देकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित से मंगलवार को मुठभेड़ हो गई। आरोपी को पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान बरेली के शाही थाना क्षेत्र के दुनका गांव निवासी सुमित उपाध्याय के रूप में हुई हैं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने बीत दिनों उसके खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें उसने बताया था कि सुमित ने फैक्टरी में नौकरी लगवाने के नाम पर झांसा देकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। आरोपित महिलाओं को सरकारी आवास दिलाने समेत अन्य प्रलोभन देकर उनके साथ ठगी और दुष्कर्म की वारदातों को अंजाम देता था। उसके खिलाफ बरेली और रामपुर जिलों के थानों में पांच से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *