• March 7, 2026

एशियाई महिला चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान 12 स्कॉर्पियो पायलट एवं स्कॉर्ट ड्यूटी में रहेंगे तैनात

 एशियाई महिला चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान 12 स्कॉर्पियो पायलट एवं स्कॉर्ट ड्यूटी में रहेंगे तैनात

एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से 12 नई स्कॉर्पियो वाहन रांची पुलिस को दिया गया है। गुरुवार को एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कांके रोड स्थित नवीन पुलिस केंद्र में फीता काटकर वाहनों का उद्घाटन किया।

सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने इस दौरान हरा झंडा दिखाया।महिला हॉकी खिलाड़ी चाहे स्टेडियम जाएं या फिर शहर में कहीं घूमने के लिए, इन्हीं वाहनों में बैठकर पुलिस वाले उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान करेंगे।

एसएसपी ने बताया कि फिलहाल सभी नए वाहन अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। इसमें पुलिस पार्टी खिलाड़ियों को स्कॉट करेंगे। छह नवम्बर को जब सभी टीमें अपने-अपने देश लौट जाएंगी उसके बाद इन वाहनों का प्रयोग रांची पुलिस करेगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *