• March 4, 2026

पूर्व मंत्री और भाजपा नेता गिरिनाथ सिंह राजद में शामिल

 पूर्व मंत्री और भाजपा नेता गिरिनाथ सिंह राजद में शामिल

पूर्व मंत्री और भाजपा नेता गिरिनाथ सिंह फिर से राजद में शामिल हो गए हैं। बिहार प्रदेश राजद कार्यालय, पटना में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव ने गिरिनाथ सिंह को राजद की सदस्यता देकर घर वापसी करवाया।

झारखंड प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि गिरिनाथ सिंह संयुक्त बिहार में मंत्री और झारखंड प्रदेश राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। गिरिनाथ सिंह की घर वापसी हुई है। इनके राजद में पुन: वापस आने से पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय जनता दल और मजबूत होगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह , राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार सहित अन्य कई नेताओं ने गिरिनाथ को बधाई दी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *