• March 10, 2026

सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का कार्यक्रम टला, अब छह मार्च को मुरादाबाद प्रवास पर आएंगे

 सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का कार्यक्रम टला, अब छह मार्च को मुरादाबाद प्रवास पर आएंगे

 भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद लोकसभा संयोजक डॉ विशेष गुप्ता ने शनिवार को बताया कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का दो मार्च से चार मार्च तक मुरादाबाद क्लस्टर में प्रवास कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों टल गया है। कार्यक्रम में संशोधन करते हुए छह मार्च कर दिया गया है। अब रमेश पोखरियाल निशंक मुरादाबाद लोकसभा में प्रवास और समीक्षा के साथ अन्य कार्यक्रमों भाग लेने छह मार्च को आएंगे।

डॉ. विशेष गुप्ता ने आगे बताया कि छह मार्च को बुद्धि विहार स्थित जिला कार्यालय पर सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक मुरादाबाद लोकसभा के जिला व महानगर अध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी, लोकसभा संयोजक, सहसंयोजक, जिला, मंडल, मोर्चा और लोकसभा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे से वह एमआईटी कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर तीन बजे कांठ विधानसभा के अगवानपुर में ऐतिहासिक स्थल का भ्रमण करेंगे। डॉ विशेष गुप्ता ने कहा कि मुरादाबाद क्लस्टर में मुरादाबाद लोकसभा, रामपुर, अमरोहा और संभल लोकसभा शामिल हैं।

भाजपा मुरादाबाद लोकसभा मीडिया प्रभारी निमित्त ने बताया कि सांसद रमेश पोखरियाल निशंक छह मार्च को ही शाम चार बजे पार्टी कार्यालय पर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक लेंगे। इसके बाद पार्टी द्वारा संचालित हो रहे लाभार्थी संपर्क अभियान, नवादाता अभियान, सेल्फ हेल्प ग्रुप अभियान, गांव चलो अभियान की समीक्षा करेंगे, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे और विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क कर शिष्टाचार भेंट करेंगे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *