• March 7, 2026

पूर्व प्रधानाध्यापक को दी गई विदाई

 पूर्व प्रधानाध्यापक को दी गई विदाई

जिले के गोराडीह प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय खरामा में मंगलवार को पूर्व प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने श्री कुमार के 12 वर्षों के लंबे कार्यकाल की सराहना की तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। स्वागत संबोधन करते हुए प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने श्री कुमार के कार्यकलाप का गुणगान किया।

उन्होंने कहा कि देवेन्द्र कुमार हमलोगों के अभिभावक थे। उनके चले जाने से विद्यालय को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर शिक्षक उमाशंकर कुमार, अर्जून गुप्ता सहित काफी संख्या में ग्रामीण और विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *