• February 26, 2026

अतिक्रमण के नाम पर परेशान कर रही सरकार: गणेश गोदियाल

 अतिक्रमण के नाम पर परेशान कर रही सरकार: गणेश गोदियाल

कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्लूसी) के सदस्य और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य के पर्वतीय जनपदों में अतिक्रमण के नाम पर की जा रही तोड़फोड की कार्रवाई पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोगों को परेशान किया जा रहा है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने पत्रकारों से एक जारी बयान में कहा कि पर्वतीय जनपदों से लगातार पलायन बढ़ता गया और 23 वर्ष की अवधि में लगभग आधे गांव खाली हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में जो लोग वहां पर रहकर किसी प्रकार अपना गुजर-बसर कर रहे थे। भाजपा सरकार ने उन्हें भी पलायन के लिए मजबूर कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बरसात के बावजूद आशियाने तोड़ना ठीक नहीं है। सरकार की इस कार्रवाई से कई परिवारों को खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है। साथ ही कई छोटे व्यवसायियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा व उसके नेताओं को हमारे पर्वतीय क्षेत्र के लोगों के दुःख-दर्द से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को पर्वतीय जनपदों के लिए अलग नीति बनानी चाहिए। कानूनों में संशोधन कर जो लोग अतिक्रमण माने जाने वाले क्षेत्र में आ रहे हैं उन्हें अन्यत्र सुविधाजनक स्थान पर विस्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से अतिक्रमण के नाम पर की जा रही तोड़फोड़ की कार्रवाई को रोकने की मांग की है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *