मुठभेड के दौरान गोकशी में वांछित पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार, साथी हुआ फरार

अशोक विहार चौकी क्षेत्र में निठौरा अन्डरपास पर चेकिंग के दौरान लोनी पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों तरफ से गोलियां चलीं। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश गोकश के अलावा शातिर किस्म का अपराधी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसीपी रजनीश उपाध्याय ने रविवार को बताया कि लोनी पुलिस अशोक विहार चौकी क्षेत्र में निथौरा अंडरपास के पास के अंदर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नीले रंग की बिना नंबर की एक स्कूटी पर दो युवक संदेश अवस्था में आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर वे रुके नहीं बल्कि पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर जाकर घेर लिया।

घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश मुस्तफाबाद दिल्ली निवासी मंजूर हसन उर्फ फिक्के घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपाध्याय ने बताया कि मंजूर हसन शातिर किस्म का अपराधी है। लूट चोरी डकैती जैसे आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। वजीराबाद से गोकशी के मामले में वह वांछित चल रहा था। उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जबकि उसका साथी फरार हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *