• October 20, 2025

श्रीनगर के पंथा चौक से अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

श्रद्धालुओं का एक नया जत्था शुक्रवार सुबह कडी सुरक्षा के बीच अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए श्रीनगर के पंथा चौक आधार शिविर से रवाना हुआ। यह श्रद्धालु बालटाल और पहलगाम मार्गों से गुफा जाने के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान श्रद्धालु अमरनाथ गुफा की ओर जाते समय बम-बम भोले के नारे लगाते रहे।

जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से शुक्रवार को किसी भी जत्थे को रवाना नहीं किया गया है। जम्मू में श्रद्धालुओं की संख्या कम होने के चलते आज यात्रा को स्थगित रखा गया है। एक दिन बाद यानि शनिवार को जम्मू से श्रद्धालुओं के एक नये जत्थे को रवाना किया जाएगा। 1 जुलाई को 62 दिवसीय यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 4.28 लाख से अधिक श्रद्धालु 3,880 मीटर ऊंचे अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *