पवित्र त्यौहार ईद उल अजहा पर दिया सद्भावना एवं आपसी प्रेम का संदेश
पवित्र त्यौहार ईद उल अजहा के अवसर पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों बुद्धिजीवियों एवं छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय पीस एंबेस्डर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ0 एजाज अहमद अधिवक्ता ने कहा कि इस्लाम में दो प्रमुख ईद (उत्सव त्योहार) हैं: ईद-उल-फितर, जो रमजान के पवित्र महीने के पूरा होने का प्रतीक है और ईद-उल-अजहां, जो कुर्बानी (बलिदान) के समय वार्षिक हज यात्रा के पूरा होने के बाद होती है। इस ईद उल अजहा 1444 हिजरी मनाया जा रहा है।
ईद-उल-अजहा का दिन इस्लामी चंद्र कैलेंडर के अंतिम (बारहवें) महीने में दसवें दिन पड़ता है। जिस दिन उत्सव मनाया जाता है, वह हज की वार्षिक पवित्र तीर्थयात्रा के पूरा होने के बाद का उत्सव है। इस्लाम में त्योहार मनाने का समय चंद्रमा के वैध दर्शन पर निर्भर करता है – हज विशिष्ट मानदंडों को पूरा करने वाले सभी मुसलमानों के लिए एक दायित्व है, जो इस्लाम के महत्वपूर्ण पांच स्तंभों में से एक है।ईद-उल-अजहा का उत्सव पैगंबर इब्राहिम की अल्लाह के प्रति समर्पण एवं अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी देने की उनकी तत्परता का जश्न मनाने के लिए है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हजरत मोहम्मद ने अपने आखरी हज के अवसर पर मानवता के लिए जो संदेश दिया था वह पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक है।




