• December 30, 2025

पोखरी के ब्लाॅक प्रमुख समेत ग्राम प्रधानों को निवर्तमान विधायक राजेंद्र भंडारी ने दिलायी भाजपा की सदस्यता

 पोखरी के ब्लाॅक प्रमुख समेत ग्राम प्रधानों को निवर्तमान विधायक राजेंद्र भंडारी ने दिलायी भाजपा की सदस्यता

चमोली जिले के पोखरी में सोमवार को निवर्तमान विधायक राजेंद्र भंडारी ने बैठक का आयोजन किया। इसमें पोखरी ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी सहित 20 से अधिक ग्राम प्रधानों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

निवर्तमान विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा की सदस्यता ली है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए विकास का रास्ता चुना है। लोगों के सपनों को साकार करेंगे। विकास के कार्यों को करना मेरा लक्ष्य है। अब मेरा भी कर्तव्य है भाजपा प्रत्याशी को जीतना है। यह सभी कार्यकर्ताओं के संघर्ष से सम्भव होगा।

ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी ने कहा निवर्तमान विधायक राजेंद्र भंडारी ने जो निर्णय लिया है सब उनके साथ है। हमारे लिए क्षेत्र का विकास जरुरी है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी, पूर्व प्रमुख बिनीता देवी, सतेन्द्र सिंह, गोपालसिंह, संतोष चैधरी, चन्द्रकला देवी आदि मौजूद थे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *