• March 8, 2026

सोनीपत के गांव शामड़ी में वृद्ध की गला रेतकर हत्या

 सोनीपत के गांव शामड़ी में वृद्ध की गला रेतकर हत्या

गोहाना के गांव शामड़ी बुरान में एक वृद्ध की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घर से खाना खाने के बाद वह रविवार की रात सोया था,सोमवार की सुबह उसकी गर्दन कटी मिली इस वारदात से गांव सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची सदर गोहाना थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गोहाना सिविल अस्पताल में पहुंचाया है।

जानकारी के अनुसार गांव शामड़ी में सुभाष (60) रविवार की रात सामान्य की भांति खाने के बाद अपने घर के बाहर चारपाई पर सोया था। सुबह वह देर तक भी नहीं उठा तो परिवार के सदस्य वहां आए और देखा तो उसका गला कटा हुआ था और रक्त रंजित चारपाई पर पड़ा था।

जैसे ही यह जानकारी परिवार को मिली तो वहां कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो रो कर बूरा हाल हो रहा था। मृतक सुभाष के पुत्र गिरीराज ने बताया कि उसके पिता नियमित गली में सोया करते थे। आधी रात को बिल्कुल ठीक ठाक थे। पानी पीने के लिए घर के अंदर भी आए थे। लेकिन इसके बाद सोते हुए उसकी हत्या कर दी गई।

सदर गोहाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वजीर सिंह रेडू ने बताया कि सूचना मिली थी गांव शामड़ी बुरान में बुजुर्ग की हत्या की गई है। जिसकी जांच की जा रही है। परिजनों के बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी। अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया है। परिजनों ने फिलहाल किसी का नाम नहीं लिया है। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *