• March 6, 2026

अवैध खान मामले के आरोपित पंकज मिश्रा की जमानत पर अगली सुनवाई 13 को

 अवैध खान मामले के आरोपित पंकज मिश्रा की जमानत पर अगली सुनवाई 13 को

साहिबगंज में हुए अवैध खनन मामले के आरोपित पंकज मिश्रा की जमानत याचिका पर ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ईडी ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। इसके बाद अदालत ने पंकज की जमानत पर अगली सुनवाई की तिथि 13 अक्टूबर निर्धारित की है।

इससे पहले भी पंकज मिश्रा इसी केस में रांची ईडी कोर्ट से जमानत के लिए याचिका दायर कर चुके हैं लेकिन अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी। पंकज मिश्रा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि हैं।

पंकज मिश्रा को ईडी ने 19 जुलाई, 2022 को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान ईडी पंकज मिश्रा, दाहू यादव और उनके सहयोगियों के 37 बैंक खातों में जमा 11.88 करोड़ रुपये भी जब्त कर चुकी है। ईडी ने साहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवा में 19 स्थानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान कई दस्तावेज और 5.34 करोड़ रुपये नकदी जब्त की गई थी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *