• February 27, 2026

नक्सलियों की लगाई प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से मजदूर की मौत

 नक्सलियों की लगाई प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से मजदूर की मौत

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के आमदई माइंस में जंगल के रास्ते से जाते समय शुक्रवार सुबह नक्सलियों की लगाई प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि उसका साथी मजदूर घायल है। एक अन्य मजदूर लापता है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक आमदई माइंस में काम करने जा रहे मजदूर शुक्रवार को माओवादियों द्वारा लगाये गये आईईडी चपेट में आ गए। जिसमें रितेश गागड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। एक मजदूर घायल हो गया है जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छोटे डोंगर लाया गया है। एक मजदूर श्रवण कुमार गागड़ा लापता बताया जा रहा है। जिसकी तलाश जारी है। घटना बाद से माइंस में कार्यरत मजदूरों में दहशत फैल गई है। इलाके में सर्च अभियान जारी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *