• March 11, 2026

नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान

 नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान

मायागंज अस्पताल के समीप अस्थाई रूप से बने दुकानों के कारण लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी को देखते हुए बुधवार को सभी दुकानों को हटाया गया। नगर निगम के द्वारा सख्ती से बुलडोजर चलाया गया। बुलडोजर चलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी दुकानें के सामानों को समेट कर जगह खाली करने लगे।

नगर निगम भागलपुर के सिटी मैनेजर विनय प्रसाद यादव के नेतृत्व में वहां अवैध रूप से बने दुकानों को खाली करवाया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर फिर से दुकान को इस जगह पर लगाया जाता है, तो वैसे दुकानदारों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। दुकान लगाने वालों को आर्थिक दंड भी देना पड़ेगा। उल्लेखनीय हो कि इस तरह के अतिक्रमण हटाने के कार्यक्रम को नगर निगम लगातार करती रहती है। लेकिन फिर भी कुछ दिनों के बाद अतिक्रमणकारी वहां पर काबिज हो जाते हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *