• December 29, 2025

म्यूजिक कंपनी के सीईओ के अपहरण मामले में विधायक पुत्र फरार, तीन गिरफ्तार

 म्यूजिक कंपनी के सीईओ के अपहरण मामले में विधायक पुत्र फरार, तीन गिरफ्तार

म्यूजिक कंपनी के सीईओ राजकुमार सिंह के अपहरण मामले में फरार विधायक पुत्र राज सुर्वे को गिरफ्तार करने में पुलिस को अभी तक कामयाबी नहीं मिली है। मामले के तीन आरोपित गिरफ्तार चुके हैं।

वनराई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रामपियारे राजभर ने शनिवार को बताया कि इस मामले में मनोज मिश्रा, पुनीत सिंह और चंदन सिंह को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों एयरपोर्ट से भागने की तैयारी कर रहे थे। तीनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने तीनों को 14 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से छानबीन कर रही है और राज सुर्वे को तलाश रही है।

उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता राजकुमार सिंह गोरेगांव में ‘ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन’ नाम की कंपनी का मालिक है। इसके जरिए राजकुमार सिंह लोन मुहैया कराने का काम करते हैं। कंपनी ने 2021 में मनोज मिश्रा की म्यूजिक कंपनी ‘आदिशक्ति’ को 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट और 3 साल के लॉक-इन पीरियड के साथ 8 करोड़ रुपये का लोन दिया था। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक सिंह को 5 साल में 11 करोड़ मिलने थे। लेकिन मनोज मिश्रा की कंपनी घाटे में आ गई और इससे वे परेशान हो गए।

इसके बाद मिश्रा ने अनुबंध रद्द करवाने का प्रयास शुरू कर दिया। मनोज मिश्रा ने प्रकाश सुर्वे के कार्यालय से फोन करवा कर राजकुमार सिंह को धमकी दिलवाई। तैयार नहीं होने पर सिंह का बंदूक की नोंक पर अपहरण कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शिवसेना समूह के विधायक प्रकाश सुर्वे के कार्यालय लाया गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता राजकुमार सिंह को घटनास्थल से छुड़ा कर मामले की शिकायत दर्ज की थी। मामले की छानबीन जारी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *