• December 27, 2025

विधायक सोमनाथ सैम की सुरक्षा बढ़ाई गई

 विधायक सोमनाथ सैम की सुरक्षा बढ़ाई गई

शुक्रवार रात पार्टी मीटिंग में ही जगद्दल से तृणमूल विधायक सोमनाथ सैम ने आशंका जताई कि उनकी भी हत्या हो सकती है। इसके 24 घंटे के भीतर प्रशासन ने शनिवार को विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, राज्य के सिंचाई मंत्री पार्थ भौमिक की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

शुक्रवार रात टीटागढ़ में तृणमूल ने एक जनसभा की। वहीं, जगद्दल से विधायक सोमनाथ ने आशंका जताई कि उनकी हत्या हो सकती है। इसके बाद शनिवार सुबह से ही देखने को मिला कि तृणमूल विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। शनिवार से सोमनाथ और मंत्री पार्थ दोनों की सुरक्षा में चार और सशस्त्र पुलिस तैनात कर दी गई है। दोनों के सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़कर 10 हो गई।

जनसभा में सोमनाथ ने कहा कि भाटपाड़ा एक दागदार जगह के रूप में जाना जाता था। लोगों का कहना था कि यहां आए दिन लोगों की हत्या होती है। युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में है। आए दिन कोई न कोई गड़बड़ी होती रहती है। मैंने आवाज उठाई कि ये माहौल बदलना होगा। हमारा एक तृणमूल कार्यकर्ता मारा गया। मैंने देखा कि जिसके खिलाफ शिकायत की जाती है, उसके खिलाफ कोई भी अपना मुंह खोलने से डरता है। मेरी भी हत्या हो सकती है लेकिन मैं विरोध करूंगा। मैं सच्चाई के लिए लड़ूंगा। इसके बाद शनिवार से पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है जिसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया था कि विधायक केवल पुलिस सुरक्षा में घूमते हैं उनका जनता से कोई सरोकार नहीं है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *