कैबिनेट मंत्री और विधायक ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और विधायक विनोद चमोली ने कार्यकर्ताओं के साथ कारगी चौक पर 400 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि इन दिनों शीत ऋतु अपना प्रकोप दिख रही है। ऐसे में निराश्रित और खुले आसमान में रहने को मजबूर लोगों के लिए सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने निराश्रित और खुले में सोने को मजबूर लोगों के लिए प्रदेश के हर जनपद, हर नगर में रेन बसेरों का इंतजाम किया है। प्रत्येक दिन उनके लिए अलाव की व्यवस्था भी की गई है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, गोपालपुरी, विमला ठाकुर, अशोक कुमार, हर्ष नेगी, सागर राणा, बबली रावत, आलोक कुमार, राजपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




