• December 29, 2025

Srinagar में उप राज्यपाल Manoj Sinha ने तिरंगा रैली को दिखाई झंडी

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा Manoj Sinha आज (रविवार) यहां डल झील के किनारे तिंरगा रैली को हरी झंडी दिखाई। एसकेआईसीसी और बॉटनिकल गार्डन से तिरंगा रैली की शुरुआत हुई। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर तिंरगा रैली सारे देश में निकाली जा रही हैं।

इस मौके पर उप राज्यपाल सिन्हा ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर का आसमान तिरंगों से चमक रहा है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस बात के लिए आभारी हैं कि उन्होंने कश्मीर के लोगों को एकजुट कर उनके दिलों में उत्साह भर दिया है। आज यहां के युवाओं के हाथों में तिरंगा देख खुशी हो रही है। आज सारा राष्ट्र मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा की भावना से आगे बढ़ रहा है।

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने भी तिरंगा रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा तिरंगा रैली में शरीक होने पर गर्व हो रहा है। उधर, स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा प्रबंध मजबूत किए गए हैं। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *